Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अमोढ़ा के चतुर्भुज मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व संपन्न:महंत अनिल दास ने...

अमोढ़ा के चतुर्भुज मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व संपन्न:महंत अनिल दास ने ब्रह्मलीन गुरुओं का पूजन कर संकल्प लिया

#बस्ती_न्यूज

अमोढ़ा क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित प्राचीन चतुर्भुज मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत अनिल दास ने अपने गुरुजनों के प्रति विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धा अर्पित की। महंत अनिल दास ने ब्रह्मलीन बाबा बालक दास, ब्रह्मलीन मौनी बाबा और ब्रह्मलीन मनी रामदास महाराज के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर पूजन-पाठ किया। उन्होंने इस दौरान अपने गुरुओं द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर महंत अनिल दास ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है। गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और सही मार्ग का बोध कराते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरुओं के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन चतुर्भुज मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अमोढ़ा सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने गुरुओं को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular