महराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र का हड़खोड़ा-जगदौर संपर्क मार्ग इन दिनों जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। इस मार्ग से आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। गहरे गड्ढों के कारण वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना और भी मुश्किल हो जाता है। अनूप पाण्डेय, डॉ. चंद्रशेखर, गजेंद्र विश्वकर्मा, अशोक पटेल, जोखनलाल कनौजिया, करन निषाद, आशीष पाण्डेय और सद्दाम जैसे स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि यह मार्ग कई आसपास के गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि बरसात से पहले सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके और उन्हें मौजूदा परेशानियों से राहत मिल पाए। ग्राम प्रधान करुणेश वर्मा ने बताया कि कुछ मोहल्लों में लोगों द्वारा कूड़ा-कचरा एकत्र कर दिया जाता है, जिससे गंदगी की समस्या उत्पन्न होती है। अब गांव में नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं जमा होने दिया जाएगा। इसके लिए रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी तथा समयबद्ध तरीके से सफाई कार्य कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हड़खोड़ा-जगदौर मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी:जगह-जगह गड्ढे, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












