HomeHealth & Fitnessसुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच...

सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मामले की जांच शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-सी, सबोली निवासी संदीप सिंह (52) निजी सुरक्षा संस्था “श्री राम सिक्योरिटी एजेंसी” में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी एवं दो पुत्रियां हैं। भाई प्रदीप ने बताया कि भैया संदीप शराब के लती थे और देर रात उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

घटना के उपरांत परिजन उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जिस कमरे में घटना हुई, वहां जांच के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर एवं रक्त के निशान पाए गए हैं।

घटनास्थल के वैज्ञानिक परीक्षण ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए । पुलिस ने नियमानुसार पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments