#बस्ती_न्यूज
हर्रैया ओवरब्रिज की सर्विस रोड का निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लापरवाही के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। लगातार बारिश से इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति ऐसे समय में बनी है जब आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रहा है। NHAI का यह अधूरा और जर्जर मार्ग लाखों कांवड़ियों तथा शिव भक्तों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। स्थानीय सभासद धर्मध्वज सिंह ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने NHAI की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने कांवड़ यात्रा से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। NHAI प्रशासन ने इस संबंध में बताया कि कार्यदायी संस्था इस समय कप्तानगंज में काम कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया कि कप्तानगंज का कार्य पूरा होते ही हर्रैया की सर्विस रोड का अधूरा निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उप जिलाधिकारी (SDM) हर्रैया उमाकांत तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए NHAI को तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा करवाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया ओवरब्रिज सर्विस रोड अधूरी, गड्ढों से हो रहे हादसे:NHAI की लापरवाही; कांवड़ यात्रा से पहले श्रद्धालुओं को दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












