#बस्ती_न्यूज
विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा 14 अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह परीक्षण सीडीपीओ बलराम सिंह के नेतृत्व में सुपरवाइजर सरिता सिंह द्वारा पूर्व में चिन्हित बच्चों का किया गया। जांच के दौरान, तीन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के लिए रेफर किया गया। हालांकि, उनके अभिभावकों ने बच्चों को भर्ती कराने के लिए दो से तीन दिन का समय मांगा है। सीडीपीओ ने बताया कि यह स्वास्थ्य परीक्षण ‘सुपोषण मिशन बस्ती अभियान’ के तहत नियमित रूप से कराया जा रहा है। इस जांच में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल सिंह, आरबीएसके टीम के डॉ. अजय कुमार शुक्ला और डॉ. अनिल कनौजिया, एएनएम निर्मला देवी, कमला देवी तथा फार्मासिस्ट की टीम शामिल थी। जांच के बाद सभी बच्चों को मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल, जिंक और आयरन सिरप जैसी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णावती सिंह, गुड़िया देवी और प्रज्ञावती बच्चों को केंद्र तक लेकर पहुंची थीं, जहां सर्वप्रथम बच्चों की लंबाई और वजन लिया गया, इसके बाद उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ‘सुपोषण मिशन बस्ती अभियान’ तब तक निरंतर संचालित किया जाता रहेगा, जब तक बस्ती के सभी बच्चों को पूर्ण रूप से स्वस्थ और कुपोषण मुक्त नहीं कर लिया जाता।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अतिकुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण:विक्रमजोत में बाल विकास परियोजना विभाग ने की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












