महराजगंज नगर के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 स्थित नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्रीय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थ्य मेले में कुल 44 मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकीय टीम ने खांसी, बुखार और जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। सभी पंजीकृत मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. नमिता गुप्ता ने किया। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उन्हें बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान फार्मासिस्ट हरिकेश बहादुर यादव, स्टाफ नर्स सुमन पाण्डेय, शिल्पा और प्रशांत सिंह, लैब टेक्नीशियन ज्योतिष, स्टाफ सपोर्ट कन्हैया व चंद्रशेखर तथा हेल्थ एटीएम ऑपरेटर मोनिका गोड सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य मेले की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे आयोजनों से उन्हें घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
गांधीनगर में स्वास्थ्य मेला आयोजित, 44 मरीजों का निःशुल्क उपचार:नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों को मिली मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












