#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब 8:30 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ था, जिससे लोग भीषण गर्मी से बेहाल थे। रविवार को हुई इस बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। पारा लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के अचानक बदलने से लोग हैरान रह गए। कई लोग घरों से बाहर निकलने की तैयारी में थे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। सड़कों पर भी कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। तेज बारिश और ठंडी हवाओं से वातावरण में ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। बच्चों और युवाओं ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया। किसानों के लिए भी यह बारिश राहत भरी मानी जा रही है। लेकिन शहर के कुछ इलाकों की गलियों में पानी भर गया, जिसके चलते लोगों को आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ाl
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान 40 से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सुबह से ही काले बादल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












