श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में आयोजित बैठक के दौरान वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का संवाद, काउंसलिंग एवं आपसी समझ के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।
बैठक में प्रभारी उप निरीक्षक
शिवशरण गौड़*, संभ्रांत व्यक्ति सोहनलाल मिश्रा, महिला आरक्षी अर्चना रावत एवं नीतू कुशवाहा की उपस्थिति में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की संवेदनशील पहल से पारिवारिक मतभेद दूर हुए और संबंधों में पुनः विश्वास स्थापित हुआ।
सुलह उपरांत सभी पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी सामंजस्य एवं पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन का आश्वासन दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा ताकि परामर्श प्रक्रिया स्थायी रूप से सफल बनी रहे और परिवारों में सौहार्द कायम रहे।
सुलह-समझौता विवरण —
1- वादी – जलरसा पुत्री भागीरथ वर्मा निवासी बड़रहवा मोतीपुर मौज रामनगर चरर्दडीह थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
प्रतिवादी – दिलीप कुमार वर्मा पुत्र बृजेंद्र नाथ निवासी पयारघाट थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती
2- वादी – सुनीता देवी पत्नी महेश कुमार पुत्री बुधराम निवासी जामुनानी दाखिला पूरे अधारी थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती प्रतिवादी – महेश कुमार पुत्र ठगाई निवासी शिवराजपुर थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती 3- वादी – रुबीना बानो पत्नी जुनैद अहमद निवासी गिरंट बाजार थाना गिरंट जनपद श्रावस्ती प्रतिवादी – जुनैद अहमद पुत्र निजामुद्दीन निवासी गिरंट बाजार थाना गिरंट जनपद श्रावस्ती 4- वादी – मनीषा कसौधन पुत्री भास्कर कसौधन निवासी सिरसिया बाजार थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती प्रतिवादी – सोनू कसौधन पुत्र बच्चा राम निवासी हरैया बाजार राम लखन इंटर कॉलेज थाना हरैया जनपद बलरामपुर
मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की सराहनीय पहल — काउंसलिंग व संवाद से 04 वैवाहिक/पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












