विकास क्षेत्र इटवा के खड़सरी चौराहे पर लगी हाई मास्ट एलईडी लाइटें कई महीनों से खराब पड़ी हैं। इससे चौराहे का आधा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले ही ये लाइटें लगाई गई थीं और शुरुआत में पूरे चौराहे पर रोशनी रहती थी। अब आधी लाइटें खराब होने के कारण आधे चौराहे पर ही उजाला रहता है, जबकि बाकी हिस्सा अंधेरे में रहता है। चौराहे के निवासी इस समस्या से काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने और खराब लाइटों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। शादीक अली, नीरज गुप्ता, अलीम, दुर्गेश मौर्य, प्रकाश यादव, गुड्डू गुप्ता, हरी लाल यादव, अरविंद, बिलास विश्वकर्मा और प्रभुनाथ प्रजापति सहित कई स्थानीय लोगों ने लाइटों को ठीक करने की अपील की है, ताकि चौराहे पर किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सिद्धार्थनगर के खड़सरी चौराहे की हाई मास्ट लाइट खराब:आधे चौराहे पर अंधेरा, लोग मरम्मत की मांग कर रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












