श्रावस्ती के गिलौला बाजार स्थित भारत और इंडियन पेट्रोल पंपों पर डीजल तथा पेट्रोल के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हजारों की संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी अपनी गाड़ियों व पीपों में तेल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं। जानकारी के अनुसार, गिलौला क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बीते दो दिनों से तेल की आपूर्ति बाधित थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब आपूर्ति बहाल होने के बाद पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के कारण आवागमन के लिए पेट्रोल की मांग बढ़ी है। साथ ही, जनरेटर चलाने और गेहूं की कटाई के लिए किसानों को डीजल की सख्त आवश्यकता है, जिससे ईंधन की मांग में वृद्धि हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की निगरानी में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए बारी-बारी से पेट्रोल और डीजल का वितरण किया जा रहा है। पुलिसकर्मी किसी भी अव्यवस्था या विवाद को रोकने के लिए लगातार भीड़ को संभाल रहे हैं। गिलौला के पेट्रोल पंपों पर स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन भारी भीड़ के कारण लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
गिलौला में पेट्रोल-डीजल के लिए भारी भीड़:दो दिन बाद आपूर्ति शुरू, पुलिस निगरानी में वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












