महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज आंधी-बारिश के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। यह घटना पुरैना-निचलौल मार्ग पर पुरैना पेट्रोल पंप के सामने हुई। पेड़ गिरने से पास का एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते बिजली के तार सड़क और पेड़ की शाखाओं में फैल गए, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग और प्रशासन को दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पेड़ हटवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि आवागमन सामान्य हो सके और किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
तेज आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा विशाल पेड़:पुरैना-निचलौल मार्ग पर आवागमन बाधित, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












