बलहा ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में एक घर से भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बरामद किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर की गई छापेमारी में सैकड़ों लीटर ईंधन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे गांव के निवासी अजय वर्मा पुत्र राम नारायण उर्फ ननकऊ के घर पर की गई। छापेमारी के दौरान अजय के घर से 15 ड्रम पेट्रोल और डीजल मिला। इस बरामदगी से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी अजय वर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पेट्रोल और डीजल खेती के उद्देश्य से अपने घर में रखा था। उसने अपने पिता के नाम पर करीब 26 बीघा, माता के नाम पर 12 बीघा और अधिया पर लगभग 18 बीघा खेत दिखाकर इतनी मात्रा में ईंधन इकट्ठा किया था। छापेमारी करने वाली टीम में पूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर अमन कुमार, लिपिक सलीम सिद्दीकी और खाद्य पूर्ति अधिकारी (बलहा) साधना श्रीवास्तव शामिल थे। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक ममता सिंह यादव, सौरभ वर्मा और धूप नारायण मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बलहा में घर से सैकड़ों लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद:जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर हुई छापेमारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












