HomeHealth & Fitnessफतेहाबाद : सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरे सैंकड़ों सफाई और फायर...

फतेहाबाद : सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरे सैंकड़ों सफाई और फायर कर्मी

फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर और सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को न केवल काम बंद रखा, बल्कि शहर भर में जोरदार प्रदर्शन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की व संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया। गुरुवार सुबह की शुरुआत कर्मचारियों के तीखे तेवरों के साथ हुई। सभी कर्मचारी सुबह कार्यालय पहुंचे, हाजिरी लगवाई, लेकिन उसके तुरंत बाद 3 घंटे के लिए काम बंद कर दिया।

अपने-अपने दफ्तरों के बाहर एकत्रित होकर कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नगरपरिषद अधिकारी को आंदोलन का नोटिस भी सौंपा गया। नगरपरिषद कर्मचारियों ने पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए सफाई और दफ्तर कर्मियों ने शहर की मुख्य सडक़ों पर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संघ के जिला प्रधान व राज्य सचिव प्रैस सचिव विजय ढाका व इकाई प्रधान नरेश राणा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 11 अप्रैल की राज्य कन्वेंशन में जो निर्णय लिए गए हैं, अब हम उन्हीं के अनुसार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि 1 मई तक सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो 2 मई को राज्य कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ाने जैसा बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments