हंसी-मजाक : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और अतरंगी हरकतों के वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई सारे लोग ऐसे वीडियो भी बनाते हैं जिसमें कमाल की जानकारी होती है और वो जानकर लोगों की नॉलेज भी बढ़ती है और वो सचेत भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देखे ही होंगे और कई सारे वीडियो आपके काम भी आए होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको जरूर देखना चाहिए और यह जानना चाहिए कि उसमें क्या बताया गया है। आइए फिर आपको सब कुछ बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या बताया है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो लोग पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं और उसमें से एक शख्स जमीन पर पड़े नोट को उठाकर बोलता है कि वो एक नए स्कैम के बारे में बताएगा। इसके बाद वो वीडियो में बताता है कि अगर किसी को किसी सुनसान रास्ते पर जमीन पर गिरा हुआ नोट मिले तो उसे न उठाए। इसके बाद वो इसके पीछे का कारण बताता है। दरअसल ऐसे नोट जब उठाएंगे तो वो चिपचिपा महसूस होगा और इंसान की आदत है कि जब कुछ चिपचिपा दिखेगा तो हम उसे सूंघकर देखेंगे। अब उसे सूंघते ही इंसान बेहोश हो जाएगा।












