Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में मजदूरी से इनकार पर दो भाई घायल:दबंगों ने लाठी-डंडों से...

बहराइच में मजदूरी से इनकार पर दो भाई घायल:दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की


बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में मजदूरी करने से इनकार करने पर दो सगे भाइयों को कथित तौर पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। राजापुर जलालपुर ग्राम पंचायत के मजरा राजापुर निवासी महतव वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने गांव के नन्द किशोर, राम समुज और रतन गुड्डू के खेत में धान की रोपाई का काम करने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उन्हें अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए लात, मुक्का, थप्पड़, लाठी और डंडों से पीटा। महतव वर्मा के अनुसार, जब उनके भाई दद्दू बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी मारा-पीटा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। महतव की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments