#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत पचौरा के भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया की धर्मपत्नी कई दिनों से अस्वस्थ हैं। उनकी सूचना मिलने पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कैली अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। जिलाध्यक्ष मिश्र ने संजय चौरसिया की धर्मपत्नी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने इस कठिन समय में संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरा संगठन इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है। संगठन परिवार उनकी धर्मपत्नी के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया की पत्नी अस्वस्थ:ब्लाक प्रमुख ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
RELATED ARTICLES












