Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज में प्रधानों ने रखी मांग:चुनाव कराएं या कार्यकाल बढ़ाएं, नहीं तो...

डुमरियागंज में प्रधानों ने रखी मांग:चुनाव कराएं या कार्यकाल बढ़ाएं, नहीं तो प्रशासक बनाएं


डुमरियागंज ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे ने की, जबकि राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानों ने स्पष्ट कहा कि वे पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने मांग की कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो या तो उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए अथवा उन्हें ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी जाए। प्रधानों ने चेतावनी दी कि किसी अन्य को प्रशासक बनाए जाने का कड़ा विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में सरकार को समय रहते इस पर निर्णय लेना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष ताकीब रिजवी और ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास की मुख्य कड़ी हैं। इसलिए उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेगी। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अजीत उपाध्याय ने किया। बैठक के अंत में खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, राकेश द्विवेदी, पप्पू पाण्डेय, पप्पू श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, केशभान चौधरी, अजीत उपाध्याय, विष्णू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, जहीर फारूकी, मनोज यादव, सचिन श्रीवास्तव सहित कई अन्य प्रधान मौजूद रहे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा और ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में प्रधानों ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे प्रधानों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक ने जल्द ही इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments