Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा सीएचसी में बच्चों को 28 जून से मिलेगी खुराक:आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को...

इटवा सीएचसी में बच्चों को 28 जून से मिलेगी खुराक:आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे


सिद्धार्थनगर के इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शुक्रवार को पल्स पोलियो अभियान के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और संगिनी सहित स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी और सत्यकांत शुक्ला ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को पोलियो बूथ दिवस पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स की खुराक दी जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जो बच्चे पोलियो खुराक से वंचित रह जाएंगे, उन्हें बी टीम द्वारा 6 और 7 जुलाई को खुराक दी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए। इस अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। अभियान के लिए क्षेत्र में कुल 87 बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 54 टीमें, 7 ट्रांजिट टीमें, 19 सुपरवाइजर और 4 सेक्टर इंचार्ज तैनात किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक सहित चिकित्सा अधिकारियों द्वारा पूरे अभियान की निगरानी की जाएगी। सभी कर्मचारियों से अपने कार्य और दायित्वों का पालन करते हुए पोलियो अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। इस प्रशिक्षण के दौरान डॉ. बीके सिंह, बीसीपीएम शिव शंकर वरुण, राजेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र नारायण पाण्डेय, संजय चौधरी, एएनएम आरती, गीता, रेखा वर्मा, सुनीता, सीमा सहित कई आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments