जिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी को फोन कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष एक वृद्ध महिला फरियादी चन्द्रकला पत्नी स्व0 दयाराम निवासी ग्राम अकारा तहसील जमुनहा के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनकी विधवा पेंशन विगत कई माह से नहीं आ रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी को मौके पर बुलाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल समुचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद उन्हें भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।












