महराजगंज में सिसवा नगर पालिका के कबीर नगर वार्ड कोठीभार स्थित उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने भक्ति, देशभक्ति, लोकगीत और नशामुक्ति जैसे विषयों पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के उपरांत, विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुजाता यादव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृतिका चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभासद अनूप मद्धेशिया, विभा सिंह, सतेंद्र कुमार मिश्र, नंदू गुप्ता, अविनाश मद्धेशिया, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर मीनाक्षी, प्रधानाचार्या पूनम मल्ल, पूनम प्रभा सोनी, शिक्षक अरुण सिंह, महावीर सिंह, सुजाता चौधरी, अनुपम दीक्षित, यादवेंद्र कुशवाहा, शालिनी रौनियार सहित कई अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सिसवा के उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव:छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, मेधावी छात्र सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












