निचलौल रेंज के रमपुरवा, मदरहा, संडा, लोढ़िया बलहखोर, जहदा, कटहरी, बढ़या भोथीयाही, कमता, श्रीनगर दुर्गवालिया, कोल्हुआ, बड़हरा चरगहा और पकड़ी भारत खंड सहित कई गांवों के ग्रामीण इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। सैकड़ों की संख्या में बंदरों के झुंड ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। ये बंदर फसलों और पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा लगाई गई नेनुआ, लौकी, भिंडी, सरपुतिया और कद्दू जैसी सब्जियों को बंदरों के झुंड नष्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, अमरूद के फल, छोटे फल और फूलों को नोचकर पेड़ों की डालियों को भी तोड़ रहे हैं। सागीर अली, दीपक, धनराज यादव, विजय, चन्दन सिंह सौरभ, कौशल चौधरी, भोला, श्रवण, पप्पू मद्देशिया, राजकुमार कुशवाहा, राजकुमार राय, कोमल भारती, शरीफ अली, विजय साहनी, अखिलेश मधेशिया, आशीष और मोहन जैसे कई ग्रामीणों ने बताया कि वे बंदरों के आतंक से बेहद परेशान हैं। ग्रामीण दिनभर लाठी, डंडे और गुलेल लेकर रखवाली करने को मजबूर हैं। बच्चों को छतों पर जाने से भी रोका जा रहा है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि बंदर इन दिनों जंगल छोड़कर गांवों में अपना बसेरा बना चुके हैं, जिससे उनकी समस्या और बढ़ गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल के कई गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण:फसलों और घरों को पहुंचा रहे नुकसान, गुलेल लेकर रखवाली करने को मजबूर लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












