कोठीभार पुलिस ने रविवार को सिसवा नगरपालिका के नेहरू नगर वार्ड बरवा द्वारिका में ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। महिला उपनिरीक्षक लकी पटेल ने उपस्थित महिलाओं को 112, 1090, 102, 181 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस बीच’एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं। मिशन शक्ति टीम द्वारा हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने से महिलाओं ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि इन नंबरों की जानकारी होने से पीड़ित महिलाएं और लड़कियां, जो पहले थाने जाने में संकोच करती थीं, अब बिना किसी डर के अपनी समस्याओं को बताकर समाधान प्राप्त कर सकेंगी। महिलाओं और बालिकाओं ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से अधिक लोग जागरूक होंगे। उनका मानना था कि समस्याओं की शुरुआती शिकायत से उनका निस्तारण हो सकेगा, जिससे भविष्य में बड़े अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस सम्मेलन में लगभग दो दर्जन महिलाएं उपस्थित रहीं। कॉन्स्टेबल प्रिंस उपाध्याय ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने सिसवा में बहू-बेटी सम्मेलन किया आयोजित:महिलाओं ने इसे बताया सकारात्मक और साहस बढ़ाने वाली पहल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












