Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में डेढ़ मिनट में दिव्यांग को जड़े 14 थप्पड़:गला दबाया और...

बस्ती में डेढ़ मिनट में दिव्यांग को जड़े 14 थप्पड़:गला दबाया और चप्पल से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार (6 जुलाई) सुबह करीब 9 बजे अशोकपुर माझा चौराहे पर आरोपी ने महज डेढ़ मिनट के भीतर दिव्यांग युवक को 14 थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उसका गला दबाया और चप्पल से भी पीटा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। टेड़वा बरसांव निवासी दिव्यांग सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अशोकपुर माझा चौराहे पर एक डॉक्टर की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसने बाजार की भीड़ का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर अशोकपुर जेठू का पुरवा निवासी पवन चौहान वहां पहुंच गया। गाली-गलौज के बाद लात-घूंसों और चप्पल से हमला पीड़ित का आरोप है कि पवन चौहान ने पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसने चप्पल से भी पीटा, गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर सुरेंद्र को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया। ASP बोले- तहरीर के आधार पर दर्ज हुआ केस अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments