Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर धोबिया में 5 बीघा गेहूं की फसल जली:मड़ाई के लिए खेत...

रामपुर धोबिया में 5 बीघा गेहूं की फसल जली:मड़ाई के लिए खेत में रखी थी, अज्ञात कारणों से लगी आग


खैरी घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर धोबिया गांव में किसान सुरेंद्र शर्मा की 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। यह फसल मड़ाई के लिए खेत में काटकर एकत्रित की गई थी। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक पीड़ित किसान की पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। पीड़ित किसान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके पास केवल यही गेहूं की फसल थी। इस घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल अमरेंद्र गौतम ने जानकारी दी है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को भेजी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments