#बस्ती_न्यूज
बस्ती विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत शंकरपुर में बीती रात 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर खेतों और रास्ते में गिर गया। इससे रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह बिजली बहाल होने पर गिरे हुए तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में तार गिरने के बाद कुछ देर तक स्पार्किंग हुई, जिससे रोशनी फैल गई। गनीमत रही कि रात में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुबह जब बिजली दोबारा चालू की गई, तो गिरे हुए तारों में फिर से तेज स्पार्किंग होने लगी। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर गिरे हुए तारों पर पड़ी, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई। ग्रामीणों ने तुरंत विक्रमजोत पावर हाउस में तैनात जेई सुधीर यादव से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद एसडीओ अक्षय यादव को भी फोन किया गया, लेकिन उन्होंने भी कॉल नहीं उठाई। जब किसी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया, तो ग्रामीणों ने संबंधित ईई हर्रैया को व्हाट्सएप के जरिए सूचना भेजी, लेकिन वहां से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंततः, परेशान ग्रामीणों ने पूर्व में तैनात एसडीओ के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थान पर अक्सर तार गिरने की घटनाएं होती रहती हैं। विभाग जर्जर तारों के माध्यम से दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति करता है। यह प्रकरण विक्रमजोत उपकेंद्र से संबंधित है, और इस उपकेंद्र से पोषित विक्रमजोत फीडर इस समय ब्रेकडाउन स्थिति में है। इस प्रकरण से परिचालक को अवगत करा दिया गया है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित लाइन अनुरक्षण कर्मी के स्थलीय निरीक्षण के बाद ही विद्युत आपूर्ति सामान्य की जाए। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई सुधीर यादव ने कहा कि लाइनमैन को भेजा जा रहा है। गिरे हुए तार को खंभे में लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शंकरपुर में 11 हजार वोल्ट का तार गिरा:खेतों-रास्ते पर पड़ा, बिजली बहाल होने पर स्पार्किंग से हड़कंप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












