श्रावस्ती जिले के गिलौला विकासखंड स्थित सिसवारा ग्राम सभा में राप्ती नदी का कटान तेजी से जारी है। नदी पुल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मिट्टी का कटाव कर रही है, जिससे सिसवारा से गौहनिया होते हुए भिनगा जाने वाला संपर्क मार्ग खतरे में पड़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस कटान को तुरंत नहीं रोका गया, तो सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है। अंशु मिश्रा, धर्मराज आर्य और बृजेंद्र कुमार जैसे ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों की गुहार पर जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव अपने दो अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ईंट, पत्थर और मिट्टी से भरी बोरियों का उपयोग कर राप्ती नदी के कटान को रोकने का कार्य शुरू किया। मनीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन नदी के कटान को रोकने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस दौरान ननके साहू, आनंद विश्वकर्मा, राम सहाय, राजकुमार त्रिपाठी सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
राप्ती नदी की कटान जारी:सिसवारा-भिनगा संपर्क मार्ग खतरे में, प्रशासन ने शुरू किया बचाव कार्य
RELATED ARTICLES












