Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक:बस्ती में चारू चौधरी...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक:बस्ती में चारू चौधरी ने शिक्षित-आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

#बस्ती_न्यूज

उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में बताया। इसके साथ ही, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। चौधरी ने कहा कि हम परिवर्तन के युग के साक्षी हैं, जहां नारी का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिख रहा है। बस्ती में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को महिला अधिकारों, विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। चौधरी ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 और 181 के बारे में बताया। इसके साथ ही, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। चौधरी ने कहा कि हम परिवर्तन के युग के साक्षी हैं, जहां नारी का सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यवहार में भी दिख रहा है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मातृत्व वंदन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, बाल विवाह निषेध और टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान नारी वंदन योजना के तहत एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राली सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार और महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह सहित कई अधिकारी एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments