Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नयकापार महायज्ञ में भगवान राम का जन्मोत्सव:महंत गिरजेश दास के सोहर पर...

नयकापार महायज्ञ में भगवान राम का जन्मोत्सव:महंत गिरजेश दास के सोहर पर झूमे श्रोता, वृंदावन की रासलीला भी हुई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित नयकापार में चल रहे श्रीराम महायज्ञ का पाँचवाँ दिन भगवान राम के जन्मोत्सव को समर्पित रहा। इस अवसर पर कथा व्यास रस मृदुल पवन शास्त्री जी ने प्रभु राम के जन्म का पावन प्रसंग सुनाया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। प्राचीन राम जानकी मंदिर हनुमानगढ़ी मठ के महंत नागा गिरजेश दास जी भी इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम का मनमोहक सोहर गाया, जिसकी मधुर स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूमते, नाचते और गाते नजर आए। भगवान राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडाल में भव्य झांकियाँ सजाई गईं, जिससे दिव्य वातावरण और मनोरम हो गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु इस अलौकिक आनंद में सराबोर रहे। कथा आयोजक बाबा लाल दास जी और संरक्षक बाबा परमात्मा दास जी के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक श्रीराम कथा और रात्रि 08 बजे से दिव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह पावन महायज्ञ 15 जून 2026 को भव्य पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य रासलीला का मंचन देर रात तक चला। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments