#बस्ती_न्यूज
बस्ती में स्टेशन रोड स्थित ताहिरा हॉस्पिटल से जुड़े एक चर्चित मामले में नया मोड़ आया है। एक बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट जारी करने के आरोप में घिरे डॉक्टर सुहेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अब उनकी शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की भी जांच करेगा। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मद इमरान की शिकायत से जुड़ा है। इमरान ने अपनी बहू के बेटे के इलाज में लापरवाही और गलत रिपोर्ट जारी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि लाइफ लाइन अस्पताल में बच्चे का गलत इलाज किया गया और ताहिरा हॉस्पिटल द्वारा जारी 2-डी रिपोर्ट भी गलत पाई गई, जिससे परिवार को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए युवा भाजपा नेता सचिन सिंह ने यह मामला मंडलायुक्त अखिलेश सिंह के समक्ष उठाया। मंडलायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। पूर्व में हुई विभागीय जांच में ताहिरा हॉस्पिटल की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी, जबकि सीओ सदर की जांच रिपोर्ट में लाइफ लाइन अस्पताल को भी दोषी माना गया था। गलत रिपोर्ट जारी होने से न केवल परिजन परेशान हुए, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए डॉक्टर सुहेल की डिग्री और अन्य संबंधित अभिलेखों की भी पड़ताल की जाएगी। एडी हेल्थ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गलत रिपोर्ट मामले में डॉक्टर की डिग्री की जांच:मंडलायुक्त के निर्देश पर दोबारा शुरू हुई पड़ताल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












