HomeUncategorizedमाननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद श्रावस्ती भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत 21...

माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद श्रावस्ती भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत 21 जुलाई को भारी एवं मालवाहक वाहनों हेतु रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू

श्रावस्ती। माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार के दिनांक 21.07.2026 को प्रस्तावित जनपद श्रावस्ती भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु दिनांक 21.07.2026 को अपराह्न 01:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक जनपद श्रावस्ती की सीमा में भारी एवं मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इस अवधि में मालवाहक एवं भारी वाहनों के आवागमन हेतु निम्नलिखित रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी–
जनपद बहराइच से राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के माध्यम से श्रावस्ती-बलरामपुर होते हुए बस्ती जाने वाले मालवाहक वाहनों को बहराइच के दुन्नक्का तिराहा से डायवर्ट कर पयागपुर–गोण्डा–अयोध्या मार्ग से उनके गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।
गोरखपुर–बस्ती से बलरामपुर होकर बहराइच जाने वाले मालवाहक वाहन बस्ती–अयोध्या–गोण्डा–बहराइच मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
बढ़नी/तुलसीपुर–बलरामपुर से श्रावस्ती होकर बहराइच जाने वाले मालवाहक वाहनों को बलरामपुर से गोण्डा–बहराइच मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
रूट डायवर्जन ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभा स्थल पर आने वाले अधिकृत वाहनों के अतिरिक्त कोई भी भारी/मालवाहक वाहन प्रतिबंधित अवधि में जनपद श्रावस्ती की सीमा में प्रवेश न करे।
बहराइच सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 21.07.2026 को अपराह्न 01:00 बजे से सायं 06:00 बजे (यातायात सामान्य होने तक) सभा स्थल हेतु अधिकृत वाहनों को छोड़कर अन्य मालवाहक वाहन दुनक्का एवं नानपारा बाईपास से आगे श्रावस्ती मार्ग पर प्रवेश न करें तथा उन्हें पयागपुर–गोण्डा मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाए।
जनपद गोण्डा की ओर से वीरपुर एवं गिलौला मार्ग से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को भी प्रतिबंधित अवधि में जनपद श्रावस्ती की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। थाना इटियाथोक (जनपद गोण्डा) पर तैनात पुलिसकर्मी यह सुनिश्चित करेंगे कि इटियाथोक बाजार स्थित श्रावस्ती डायवर्जन प्वाइंट से सभा स्थल जाने वाले अधिकृत वाहनों के अतिरिक्त अन्य भारी वाहन आगे न बढ़ें।
बहराइच की ओर से गिलौला होकर बलरामपुर जाने वाले वाहनों को गिलौला के खुदेहना मार्ग से मोड़कर पयागपुर–गोण्डा मार्ग के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।मोहनीपुर तक पहुंचने वाले वाहनों को मोहनीपुर से डायवर्ट कर पयागपुर मार्ग के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि दिनांक 21.07.2026 को लागू उक्त यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments