#बस्ती_न्यूज
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। हर्रैया पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताय कि 28 अप्रैल को रमेश चौहान ने इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर थाने में मु0अ0सं0 108/2026 के तहत धारा 356(2), 352 बीएनएस और धारा 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी की पहचान रमेश चौहान उर्फ प्रधान चौहान पुत्र सीताराम चौहान, निवासी ग्राम रायपुर (पोस्ट बेदियापुर, ब्लॉक परसरामपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहा है। हालांकि, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी भी मांग ली है, लेकिन दर्ज मुकदमे में नियमानुसार आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पूर्व CM अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी:हर्रैया में युवक पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












