बहराइच में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज बहराइच में प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजय खत्री के निर्देशन में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक देश में हुए व्यापक परिवर्तनों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों को जागरूक करने के लिए मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया। शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी पहलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष, टीबी मुक्त भारत अभियान और राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। नर्सिंग प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता फिलिप्स ने महिलाओं के स्वास्थ्य को परिवार एवं समाज के समग्र विकास का आधार बताया। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संस्थागत प्रसव, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित पोषण, परिवार नियोजन सेवाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। डॉ. फिलिप्स ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की समय पर जांच कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या में शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में योगदान की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर नर्सिंग संकाय सदस्य प्रवीण शाह, तालिब, नर्सिंग अधीक्षिका, चिकित्सालय प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ कार्यक्रम, मेक इन इंडिया पर हुई चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












