Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)10 फीट गहरे सोकपिट टैंक में मिला मासूम का शव:नानपारा में खेलते-खेलते...

10 फीट गहरे सोकपिट टैंक में मिला मासूम का शव:नानपारा में खेलते-खेलते गायब हुआ था बच्चा, अगले दिन गांव के बच्चे ने देखा


नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम महोली शेर खां में शुक्रवार को खेलते-खेलते लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव शनिवार सुबह गांव के एक सोकफिट में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताजुद्दीन (5) पुत्र राजू शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने देर रात तक आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली नानपारा में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। शनिवार सुबह करीब 8 बजे गांव में बने लगभग 10 फीट गहरे सोकफिट में बच्चे का शव उतराता दिखाई दिया। गांव के एक बच्चे की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अनिल सिंह और शशांक गौड़ ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के मुताबिक ताजुद्दीन पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments