#बस्ती_न्यूज
बस्ती के पचपेरिया मार्ग स्थित बाल संप्रेषण गृह का आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री शमशुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर और उप जिलाधिकारी सदर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में उचित साफ-सफाई और मानक के अनुरूप भोजन की गुणवत्ता पाई गई। अधीक्षक को सभी किशोरों का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि वे शिक्षित हो सकें। माननीय जनपद न्यायाधीश ने किशोरों को शर्ट वितरित किए। अधीक्षक ने बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए सभी किशोर उत्तीर्ण हो गए हैं, जिस पर जनपद न्यायाधीश ने प्रसन्नता व्यक्त की। अधीक्षक द्वारा गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता की समस्या बताई गई, जिसके संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जनपद न्यायाधीश ने किशोरों को वॉलीबॉल जैसे खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण:जनपद न्यायाधीश सहित अधिकारियों ने व्यवस्थाएं जांची, किशोरों को दिए शर्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












