#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। नगर पंचायत गायघाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। गायघाट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उत्सव वाटिका में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन शिविरों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। सुबह से ही योग के प्रति लोगों में विशेष रुचि देखी गई। गायघाट के उत्सव वाटिका में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं नगर पंचायत गायघाट प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भी योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। क्षेत्र के कई गांवों में ग्राम प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष योग शिविर लगाए। इन शिविरों में लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने “हम स्वस्थ रहेंगे, देश स्वस्थ रहेगा” का संकल्प दोहराया। भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमने ‘हम स्वस्थ रहेंगे, देश स्वस्थ रहेगा’ का संदेश दिया है। योग को हर घर तक पहुंचाना और युवाओं को इसके प्रति जागरूक करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।” कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने नियमित रूप से योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया:गायघाट से गांवों तक शिविर, स्वस्थ भारत का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












