Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी:श्रावस्ती में बॉर्डर पर सुरक्षा...

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग जारी:श्रावस्ती में बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर, चेकिंग के बाद ही आवाजाही


श्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा बॉर्डर क्षेत्र मे संयुक्त रूप से सघन निगरानी और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल सीमावर्ती सिरसिया और मल्हीपुर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। थाना मल्हीपुर और थाना सिरसिया पुलिस SSB के साथ मिलकर सीमा क्षेत्र में सभी रास्तों पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है।
इस दौरान सीमा पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की कड़ी जांच की जा रही है। गहन चेकिंग के बाद ही लोगों को भारत से नेपाल और नेपाल से भारत जाने की अनुमति दी जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।
संयुक्त पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इसके साथ ही अवैध आवागमन, तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना भी इसका लक्ष्य है। इस समन्वित कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। इसी कड़ी में, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने थाना सिरसिया पुलिस और SSB जवानों के साथ सुईया बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आवागमन मार्गों, संवेदनशील स्थलों और सुरक्षा बिंदुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर तैनात पुलिस और SSB कर्मियों को अवैध आवागमन, तस्करी, राष्ट्रविरोधी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। श्रावस्ती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments