गोरखपुर,गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में आज निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।लगभग 4 घंटे से अधिक समय तक चले इस कैंप में पत्रकारों और उनके परिजनों के दांत की जांच कर उन्हें डॉ विकास और उनकी टीम द्वारा उचित इलाज की सलाह दी गई।दरअसल इस निशुल्क चिकित्सा कैंप का मकसद पत्रकारों एवं उनके परिजनों को दांतों की सफाई उसकी देखरेख के प्रति जागरूक करना रहा।गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब और विकास डेंटल क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक सदस्य श्री कृष्ण त्रिपाठी और पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह ने फीता काटकर किया।इस डेंटल कैंप में डॉ विकास और उनकी टीम द्वारा आधुनिक मशीनों से दांतों का एक्सरे,दांतों की जांच करने के साथ ही उन्हें दवा भी निःशुल्क दिया गया।
जांच टीम में मुख्य रूप से डॉ. अंशिता, डॉ. कृति, डॉ. जागृति, डॉ. रोमा डॉ. अपूर्वा एवं डॉ. आकृति शामिल रहीं जिन्होंने अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांच कर दांतों की देखभाल कैसे करें उसका सही इलाज क्या है इसके बारे में जानकारी दी।इस मौके पर डॉ विकास ने कहा कि प्रेस क्लब में आयोजित इस तरह के कैंप में जिन भी पत्रकारों और उनके परिजनों के दांत में समस्या पाई गई है उनका इलाज समय पर हो जाय तो काफी हद तक बड़ी समस्या से बचा जा सकता है क्योंकि स्वस्थ दांत ही बेहतर स्वास्थ का मार्ग होता है अगर दांतों की देखभाल ठीक प्रकार से नहीं की जाती है तो इसकी गंदगी के कारण कई अन्य बीमारियां जन्म लेती है।
निशुल्क कैंप के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश निषाद, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज मिश्र, अजित सिंह एवं रजनीश त्रिपाठी के साथ ही पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह,पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद राय ,पूर्व उपाध्यक्ष अजीत यादव,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।इस मौके पर अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने कहा कि आगे भी इस तरह के कैंप के आयोजन किया जाय कार्यकारणी का यही प्रयास होगा।












