इटवा क्षेत्र के ग्राम पकड़ी चौधरी में गुरुवार को श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से निकली इस यात्रा में महिलाएं, युवक और युवतियां पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए कतारबद्ध होकर चल रहे थे। डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों और ‘जय जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा वाहनों से ग्राम पिपरा, मधवापुर, संग्रामपुर और सेमरी झकहिया होते हुए बुड्ढी राप्ती नदी के तट पर स्थित मुहचुरवाघाट पहुंची। यहां आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन किया और कलशों में जल भरा। जल भरने के बाद यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां कलश स्थापित कर पूजन कार्य संपन्न किया गया। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पं. शिवकुमार शास्त्री द्वारा 16 से 24 अप्रैल तक आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का नित्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य यज्ञमान हुसेनी विश्वकर्मा ने बताया कि 16 से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस आठ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ के दौरान प्रतिदिन कथा का आयोजन होगा। कथा की पूर्णाहुति के बाद हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील की है। इस अवसर पर तुलसीराम, मनरु, गंगाराम, दयाराम, सुभाष प्रसाद, आशीष, आकाश, अनुराग और विशम्भर मौर्या, शिवकुमार, कोईलाहे गरीब वृजभान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पकड़ी में श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा:डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












