कौशाम्बी। जिले के ओसा, मंझनपुर स्थित एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 (सत्र 2025-26) के परिणामों में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।इस वर्ष के परिणामों में अभय वर्मा ने 94.87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें विद्यालय का टॉपर बना दिया। वहीं श्रेयाशी ने 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से न्यासा केशरवानी और ध्रुवी अग्रहरी रहीं, जिन्होंने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा मोहित कुमार (93.4%), परी पांडेय (92%), माही यादव (91.4%), आयुषी शर्मा (91%) और श्रेया (91%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।टॉप-10 सूची में पल्लवी त्रिपाठी (90.6%), अर्नय श्रीवास्तव (90%), दिव्यांजली चौधरी (90%) जैसे मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी स्थान बनाया। इनके अतिरिक्त आयुषी मिश्रा (89.6%), अर्पिता सिंह (87.8%), मानवी मिश्रा (87.4%), अंजली जायसवाल (86.8%), अंशिका सिंह (86.2%) और आराध्या सिंह (86%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।विद्यालय के अन्य सफल विद्यार्थियों में अलका केशरवानी (84.8%) और नेहा शर्मा (84.4%) का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है, जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता को और सुदृढ़ किया।विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
कौशाम्बी के एम.वी. कॉन्वेंट स्कूल ने रचा उत्कृष्टता का इतिहास, कक्षा 10 में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












