Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल:बकाया मानदेय को लेकर खंड विकास अधिकारी...

ग्राम रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल:बकाया मानदेय को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


प्रांतीय आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों ने 16 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय के संबंध में 23 मार्च 2026 और 1 अप्रैल 2026 को भी खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए थे। हालांकि, इन ज्ञापनों का निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। यह वर्तमान कलमबंद हड़ताल प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर की जा रही है। शोहरतगढ़ ब्लॉक के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी से अनुरोध किया है कि प्रांतीय नेतृत्व से दिशा-निर्देश मिलने तक उन पर काम करने का कोई दबाव न बनाया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूबे, राजदेव पटवा, राकेश चौधरी, मु. शमीम, अमर सहाय उपाध्याय, लवकुश पाण्डेय, सूर्य प्रकाश सिंह, रामरक्षा, दीनदयाल, रणजीत गोस्वामी, वीरेन्द्र यादव, काशीराम, सुभाषचंद्र, दिनेश चौधरी, अम्बिका प्रसाद, श्याम, गिरजेश चौधरी, रामलखन, रविशंकर मिश्र, दिनेश कुमार, रामपाल चौधरी, राजेंद्र शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, संतोष, संजू प्रसाद, संजय कुमार, सुनील कुमार, अनीता चौहान, मीरा देवी, चंद्रावती सहित कई अन्य ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments