सिद्धार्थनगर की ग्राम पंचायत जंगलीपुर में सोमवार की रात कर्मयोगी परिवार के तत्वावधान में ‘खटिया बतकही’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और ग्रामीण परंपराओं को सशक्त बनाने का माध्यम हैं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश की योगी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। सिंह ने बताया कि सड़क, बिजली, पानी, आवास, राशन, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्रों में व्यापक कार्य हुए हैं। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, धर्मराज वर्मा, राजकुमार चौधरी, प्रमोद गौतम, सालिकराम वर्मा, विनोद दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
जंगलीपुर में खटिया बतकही कार्यक्रम आयोजित:पूर्व विधायक ने गिनाईं मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












