Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती : भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि पर कार्रवाई न...

बस्ती : भ्रष्टाचार में लिप्त ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि पर कार्रवाई न होना बना बड़ा सवाल


बस्ती जनपद के रुधौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमबारी के मुंडाडीहा कला में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि जयप्रकाश के खेत के उत्तर दिशा में चल रहे गड्ढा खुदाई कार्य में एक ही फोटो को कई वर्क आईडी पर अपलोड कर उच्च अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यस्थल पर बाहरी मजदूरों से काम कराया जा रहा है, जबकि सरकारी अभिलेखों में बड़ी संख्या में महिलाओं की हाजिरी दर्ज की जा रही है। आरोप यह भी है कि फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर मजदूरी का भुगतान कराया जाता है और बाद में खातों से पैसा वापस ले लिया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान स्वयं कार्य नहीं करवाते, बल्कि उनके प्रतिनिधि सर्वेश कुमार पूरे कार्य का संचालन करते हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि पूर्व में भी फर्जी हाजिरी और विवादों को लेकर कार्रवाई हो चुकी है, बावजूद इसके भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है।

लोगों का कहना है कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीरो टॉलरेंस नीति की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे मामलों में कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है।

इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रंजन चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। उनका पक्ष मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

#Basti #Rudhauli #MNREGA #Corruption #GramPradhan #BreakingNews #UPNews #मनरेगा #भ्रष्टाचार #बस्ती #रुधौली #योगीसरकार #ZeroTolerance #ViralNews #GramPanchayat

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments