Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन:480 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा...

श्रावस्ती में पुलिस भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन:480 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, खुफिया पुलिस भी सक्रिय


श्रावस्ती:जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। इस परीक्षा में कुल 480 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें भीतर जाने की अनुमति मिली। हालांकि संख्या कम होने से एक-एक दो-दो परीक्षार्थी अंदर जाते दिखाई दिए। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा शुरू होने से समाप्ति तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्र का जायजा लेते रहते हैं । केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ललित कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए आधार कार्ड और ड्यूटी कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत खुफिया पुलिस भी सक्रिय किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments