बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला करने के बाद तेंदुए पेड़ पर चढ़ गया। ये देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । ग्रामीणों में घटना की सूचना स्थानीय रेंज कार्यालय पर दी , जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची दोपहर तक तेंदुआ पेड़ पर ही चढ़ा हुआ है । टीम उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास में लगी हुई है। मोतीपुर रेंज में स्थित माटीहा ग्राम में शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ननकन नाम का ग्रामीण खेत में काम करने गया था तभी एक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। चीख सुनकर लोग दौड़े तो वो पास में लगे पेड़ पर चढ़ गया । जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मोतीपुर रेंजर सत्येंद्र तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन भीड़ के कारण तेंदुआ नीचे नहीं उतरा। घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेंजर तिवारी ने बताया कि करीब नौ घंटे से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ है। लोगों की भारी भीड़ के चलते उसे नीचे उतारने में दिक्कत हो रही है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। जानवर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
किसान पर हमला कर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, VIDEO:9 घंटे से नीचे नहीं उतरा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












