#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 11 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरू होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौसम के इस अचानक बदलाव का सबसे अधिक असर हाईवे पर दिखा। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम रह गई, जिसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। घने अंधेरे के कारण दोपहर में ही रात का अनुभव होने लगा। कई भारी वाहन चालकों ने सड़क किनारे वाहन रोककर मौसम सामान्य होने का इंतजार किया, जबकि दोपहिया वाहन सवारों को सर्वाधिक परेशानी हुई। तेज हवा के कारण पेड़-पौधे हिलने लगे और धूल के गुबार उठने लगे। ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों में दुबक गए। बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े दिखाई दिए। इस बारिश ने धान की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। खेतों में नमी आने से जुताई आसान होगी और धान की पनीरी के लिए भूमि तैयार करने में मदद मिलेगी। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली है और परली खेत में है, वह जुताई के बाद खेत में ही सड़कर जैविक खाद बन जाएगी। उन्होंने इस बारिश को आम और अमरूद की फसलों के लिए भी लाभदायक बताया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में हुई हल्की बारिश:किसान खुश, अमरूद को होगा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












