नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पटहरनपुरवा दाखिला चंदनपुर में एक 30 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र जिलेराम के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार बाराबंकी के एक भट्टे पर मजदूरों को भेजने का काम करता था, जिसके एवज में उसे भट्टा मालिक से कमीशन मिलता था। आरोप है कि भट्टा मालिक ने विनोद कुमार को उसका बकाया पैसा नहीं दिया था, जिसके कारण वह कथित तौर पर तनाव में था। यह घटना सुबह लगभग 5 बजे गांव के नरेंद्र वर्मा के खेत में लगे आम के पेड़ पर हुई। मृतक ने गमछे का इस्तेमाल कर आत्महत्या की। विनोद कुमार का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक के भाई बृजेश की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली नानपारा के उपनिरीक्षक मनीष यादव ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच जारी है।
पटहरनपुरवा दाखिला चंदनपुर में युवक ने आत्महत्या की:बाराबंकी के भट्टा मालिक पर बकाया भुगतान न करने का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












