Homeजिला / लोकल (Local News)लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन


नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने आज छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। ने एक्स पर कहा, “दूरदर्शी समाज सुधारक एवं प्रगतिशील शासक महान राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि – कोटि नमन! उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान, समान अवसर और न्याय के साथ आगे बढ़ सके। समरस, समानतामूलक और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण का उनका आदर्श आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।”
अमित शाह ने कहा कि सामाजिक समानता के ध्वजवाहक छत्रपति शाहू जी महाराज ने समावेशी शासन व्यवस्था को सशक्त बनाकर जनकेंद्रित शासन की मिसाल कायम की। नारी शिक्षा, छात्रवृत्ति व्यवस्था तथा शिक्षा के व्यापक विस्तार के माध्यम से उन्होंने सामाजिक सशक्तीकरण को नई दिशा दी। उनके विचार राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शाहू जी महाराज ने प्राइमरी शिक्षा, जाति भेदभाव खत्म करने, छुआछूत खत्म करने जैसे कई सुधारों को आगे बढ़ाया। समाज सुधार में उनका योगदान बहुत कीमती है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अस्पृश्यता और सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समतामूलक और समावेशी समाज की मजबूत नींव रखी। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर रोक लगाने, विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करने तथा गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने व्यापक जनजागरूकता फैलाई और अनेक ऐतिहासिक पहल कीं। सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति उनके आदर्श हमें एक समतामूलक, समरस और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका दूरदर्शी चिंतन और जनकल्याणकारी कार्य सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments