HomeHealth & Fitnessकोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला...

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

IMG_20260626_090621कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव होने के बाद आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद यातायात को भी धीरे-धीरे सामान्य करा दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एलपीजी से भरा टैंकर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे में झुलसे 6 से 7 लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। 

फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और टोल प्लाजा पर यातायात  सामान्य हैं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments