श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र में एक मदरसा छात्र 22 दिनों से लापता है। 18 वर्षीय सुहेल का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उसके परिजन चिंतित हैं। अब तक कोई सुराग न लगने से परिवार की चिंता और अधिक बढ़ गई है, वहीं अब तक पुलिस के हाथ भी खाली हैं। चौगौई गांव निवासी जमील अली के बेटे सुहेल (18) अड़राई गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहा था। जमील अली अपने परिवार के साथ मुंबई में मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, सुहेल 21 मई 2026 को मदरसे से लापता हो गया था। परिजनों ने मदरसा प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उन्हें सुहेल के लापता होने की सूचना समय पर नहीं दी गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते उन्हें जानकारी मिल जाती तो शायद सुहेल का पता जल्द लगाया जा सकता था। मदरसा संचालक अब्दुल कादिर ने बताया कि कुछ छात्र एक साथ बाहर गए थे, जिनमें से एक लौट आया, लेकिन सुहेल वापस नहीं आया। मदरसे ने भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता जमील अली का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे को मदरसा प्रबंधन के भरोसे छोड़ा था, इसलिए उसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की है। उन्होंने 28 मई को सोनवा थाना में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की थी।तब से पुलिस भी सोहेल को ढूंढ रही, सुहेल अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। पुलिस ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है और लोगों से पूछताछ भी जारी है।वहीं परिजनों ने पुलिस से मदरसा प्रबंधन से पूछताछ कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सुहेल का जल्द पता चल सके।
श्रावस्ती मे मदरसा छात्र 22 दिन से लापता:मदरसा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, बेटे को लेकर परिवार की बढ़ी चिंता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












