बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने रामनगर सेमरा क्षेत्र का भ्रमण किया और विभिन्न लोगों को सम्मानित किया। सांसद गोंड ने क्षेत्र के सम्मानित पूर्व शिक्षकों, पूर्व डॉक्टरों और अन्य प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने इन सभी को अंगवस्त्र और पार्टी की पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम बेलवा भारी चौराहा स्थित नरेंद्र विद्यालय, बदंरवा बाबा मंदिर और नवाबगंज में डॉ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के आवास सहित कई अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। इस जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह, मंडल महामंत्री पिंटू गुप्ता, रिंकू सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य बेचेलाल जायसवाल, रामचंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार, स्वामी दयाल, नंदकिशोर वर्मा और संजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद ने रामनगर सेमरा में लोगों को सम्मानित किया:प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क अभियान के तहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












